राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) ने नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए रविवार को सवाल किया कि मुख्यमंत्री के नवरत्नों में अपराधी और भ्रष्टाचारी ही क्यों और उनके मंत्रियों को भ्रष्टाचार बड़ी बात क्यों नहीं लगती है? आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने ट्वीट कर आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के मुकुट मणि, ज़ीयू के कार्यकारी अध्यक्ष और मंत्री अशोक चौधरी की पत्नी पर बैंक से करोड़ों की धोखाधड़ी और जालसाजी का आरोप है।
यह भी पढ़े :- बिहार विधानसभा चुनाव लड़ने वाले 1197 उम्मीदवार आपराधिक पृष्ठभूमि के थे: चुनाव आयोग
तेजस्वी यादव ने अपने ट्वीट के साथ एक वीडियो भी जारी किया, जिसमें एक पत्रकार द्वारा इस बारे में सवाल पूछे जाने पर अशोक चौधरी को यह कहना देखा गया कि हाईकोर्ट ने इस मामले को खारिज कर दिया और सुप्रीम कोर्ट में उनके पक्ष को नहीं सुना गया है। और जब तारीख आएगी, तब वह अपना पक्ष रखेगी, इसमें क्या बड़ी बात है। हालांकि, तेजस्वी ने कहा है कि येकी तटस्थकपट्टी देखिए। कहते हैं बीवी का भ्रष्टाचार कोई बड़ी बात नहीं है। आरजेडी ने अधिकारिेक ट्वीट में सवाल किया कि नीतीश के नवरत्नों में सभी अपराधी और भ्रष्टाचारी ही क्यों है? पार्टी ने कहा कि उनके मंत्रियों से करोड़ों के भ्रष्टाचार पर सवाल पूछो तो कहते हैं कि भ्रष्टाचार बड़ी बात नहीं है।
एक दिन पहले ही तेजस्वी ने नीतीश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा था कि नीतीश कुमार नीत सरकार के 14 में से 8 मंत्रियों पर गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। खबरदार अगर कोई नैतिकता, सुशासन और लोकलाज की बात करेगा। उन्होंने कहा था कि बदलाव के जनादेश के विपरीत अनैतिक सरकार बना ही नीतीश जी ने रोजी-रोटी जैसे सकारात्मक मुद्दों को छोड़ नकारात्मकता को गले लगा लिया है।
2 thoughts on “राजद ने पूछा- सीएम नीतीश कुमार के नवरत्नों में अपराधी और भ्रष्टाचारी ही क्यों हैं?”